{"_id":"65ff3db36d4e3cc8100938d7","slug":"youths-dead-body-found-hanging-from-a-tree-amethi-news-c-96-1-ame1004-115810-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव
Sun, 24 Mar 2024 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज के रस्तामऊ गांव में शनिवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। इस पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक का पैर टूटा होने से वह वॉकर के साहरे चलता था।
मोहनगंज थानाक्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर मजरे रास्तामऊ में शनिवार को दिनेश (28) का शव गांव के किनारे पेड़ से लटकता मिला। मृतक की मां मायादेवी ने थाने पर तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही है, जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके। मृतक का छह माह पूर्व पैर फ्रैक्चर हो गया था जो वाॅकर के सहारे चलता था। इसके दो भाई रमेश कुमार, महेश कुमार परदेश में रहकर नौकरी कर परिवार की जीविका चला रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, युवक के पिता रामलाल की भी इसी तरह मौत हुई थी। करीब पांच साल पहले शव पेड़ से लटकता मिला था।
थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।