फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Youth went missing while returning home; body found in bushes in the morning.

Amethi News: घर लौटते समय लापता हुआ युवक, सुबह झाड़ी में मिला शव

Fri, 11 Sep 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 11 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Youth went missing while returning home; body found in bushes in the morning.
मुंशीगंज। बहन के घर तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहे पीपरपुर के घोरहा गांव निवासी सोनू कश्यप (38) का शव बृहस्पतिवार सुबह जामों-भादर मार्ग पर पूरब दुआरा के पास झाड़ी में मिला। बुधवार देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सुबह राहगीरों ने झाड़ी में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


भाई राजकुमार ने बताया कि सोनू बुधवार को बड़ी बहन रेखा के घर पूरब दुआरा गांव में आयोजित तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के बाद वह घर के लिए निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सोनू का मोबाइल घर पर ही था। परिजनों की उससे फोन पर बातचीत भी हुई थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह जामों-भादर मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने झाड़ी में शव पड़ा देखा। बाइक भी पास में पड़ी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक के सड़क पर चलते समय गड्ढे में गिरने या पैर फिसलने की बात सामने आई है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।








परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सोनू की मौत की खबर मिलते ही मां ललिता, पत्नी माया, बेटे श्लोक व आयुष और बेटी तमन्ना का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि सोनू ने फोन पर जल्द घर आने की बात कही थी। इसके बाद उसकी मौत की खबर मिली। भाई मोनू, दिलीप, मनोज और बहन राधा व नंदिनी भी बिलखते रहे। परिजनों को रोता देख मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed