{"_id":"6366ad32ab71e365536194d6","slug":"youth-shot-for-protesting-against-molestation-amethi-news-lko655786883","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विरोध पर युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी के विरोध पर युवक को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। निकाह से पहले होने वाली रस्म अदायगी के दौरान महिलाओं से छेड़खानी कर रहे शोहदों ने विरोध करने पर न सिर्फ तीन लोगों को लाठी-डंडे से जमकर पीटा बल्कि एक युवक को गोली मार दी। चारों घायलों को आनन-फानन सीएचसी ले जाया गया जहां से दो युवकों की हालत गंभीर देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना से उपजे तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस कैंप कर रही है। मामले में छह आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के खैरातपुर गांव निवासी सलीम के पुत्र सग्गीर का शनिवार को निकाह था। निकाह से पहले शुक्रवार रात परिवार व रिश्तेदार महिलाएं परंपरागत रस्में पूरी करने के लिए गांव में निकली थीं। आरोप है कि इसी बीच गांव के ही आमिर व अफ्सार ने रस्म में शामिल महिलाओं से छेड़खानी शुरू कर दी।
महिलाओं की सूचना पर पहुंचे मो. शब्बीर व मो. इजराइल ने छेड़खानी का विरोध किया तो दोनों शोहदों ने उन पर हमला बोल दिया। इसी बीच शोहदों के साथी अमीन, मोइन, आरिफ व अजमल भी आ धमके। सभी ने मिलकर शब्बीर, इजराइल व बीच बचाव करने पहुंचे रिजवान व मुंतजिर को लाठी-डंडे से जमकर पीटा।
विज्ञापन
इतने से भी मन नहीं भरा तो शब्बीर (24) को गोली मार दी। पेट में गोली लगते ही शब्बीर गिर पड़े। फायर की आवाज सुनकर लोग दौड़ तो आरोपी असलहा लहराते भाग गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने शब्बीर व इजराइल की हालत गंभीर देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
इसराइल के पुत्र मो. हस्सान की तहरीर पर गांव के आमिर, अफ्सार, अजमल, अमीन, मोइन व आतिफ के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। शनिवार सुबह गांव पहुंचे एसपी डॉ. इलामारन जी. ने एसओ को तत्काल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।