फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Youth protested against agnipath scheme is military

सड़क संग रेल पटरी पर भी उतरे युवा, लगा जाम

Fri, 17 Jun 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Youth protested against agnipath scheme is military
30 : अमेठी : जमीन पर बैठकर प्रदर्शनकारी युवाओं को समझा कर शांत कराते एसपी। -संवाद - फोटो : AMETHI
अमेठी/भादर। सेना भर्ती में लागू अग्निपथ योजना के विरोध की आग शुक्रवार को जिले में पहुंच गई। भादर चौराहे के साथ अमेठी रेलवे स्टेशन पर युवाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। युवाओं के प्रदर्शन की सूचना पर जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे डीएम-एसपी ने युवाओं को समझाने निकल पड़े। अफसर युवाओं की मान मनौव्वल में जुटे रहे। प्रदर्शन के दौरान कई ट्रेनें लेट रहीं तो कई मुख्य मार्ग भी जाम हो गए।
विज्ञापन

सेना भर्ती को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना का युवा जमकर विरोध कर रहे हैं। शहर स्थित सेना भर्ती कार्यालय के समीप शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे सैकड़ों की संख्या में युवा जुट गए। युवाओं ने सेना के अफसरों से मिलने का प्रयास किया लेकिन गेट नहीं खुला। सेना के अफसरों से बात नहीं होने के बाद नाराज युवा सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए रेलवे क्रॉसिंग फिर रेलवे स्टेशन पहुंच गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसडीएम सचिन यादव, सीओ मनोज यादव, एसपी दिनेश सिंह व डीएम राकेश कुमार मिश्र भारी संख्या में पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। युवा प्रदर्शनकारियों को शांत कराते हुए पुलिस अधीक्षक स्वयं युवाओं के साथ जमीन पर बैठ गए। युवाओं को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। इसके बाद एसपी युवाओं को किसी तरह रामलीला मैदान लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां उन्होंने उन्हें समझाते हुए उनसे अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन देने को कहा और उनकी बात शासन और सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। युवाओं के शांत होने के बाद डीएम, एसपी चले गए। युवाओं ने शिव प्रताप इंटर कॉलेज में मौजूद एसडीएम और सीओ को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जिसमें युवाओं ने सरकार से अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की। उधर, भादर ब्लॉक मुख्यालय के तिराहे पर भी शुक्रवार सुबह आठ बजे अग्निपथ योजना से नाराज युवाओं ने अमेठी दुर्गापुर मार्ग को नीरज सिंह की अगुवाई में जाम कर दिया।
योजना को वापस लेते हुए युवाओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी समझने बुझाने के बाद युवा शांत हुए और राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन थाना अध्यक्ष को सौंपा। इस मौके पर लकी सिंह, आशीष सिंह, माधव तिवारी, शुभम, सुमित, विकास यादव, अनुराग, शिवकुमार, विवेक शुक्ल, सूरज व आकाश आदि मौजूद रहे।
संवेदनहीन हो चुकी सरकार
सेना भर्ती को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं में खासा आक्रोश दिख रहा है। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने आरोप लगाया कि सरकार संवेदनहीन हो चुकी है। सुरक्षा जैसे मामलों में भी इस तरह की योजनाओं को शुरू करने की नाकाम कोशिश कर रही है। कोरोना संकट काल से सरकार ने सेना की भर्ती शुरू नहीं की। अग्निपथ योजना के माध्यम से जो भर्ती कराने का प्रयास किया जा रहा है वह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा। अपने जीवन का सबसे अधिक महत्वपूर्ण चार साल सेना में बिताने के बाद वह फिर से पूरी तरह बेरोजगार हो जाएगा। उसके बाद जॉब की कोई गारंटी सरकार के पास नहीं है। सरकार को अग्निपथ योजना को वापस लेकर सेना भर्ती में चल रही पुरानी प्रक्रिया के तहत ही युवाओं की भर्ती करें और सभी सुविधाएं जैसे मिल रही थीं उसी तरह मिलनी चाहिए।
पुलिस और युवाओं में नोकझोंक
अग्निपथ योजना को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और पुलिस के बीच कई बार नोकझोंक हुई। पुलिसकर्मी जब युवाओं को आगे बढ़ने से रोकते तो सैकड़ों की संख्या में युवा उग्र हो जाते। हालांकि इस दौरान साथ चल रहे अन्य अफसरों ने युवाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। प्रदर्शन के दौरान यह सिलसिला कई बार चला।
प्रदर्शन के दौरान ट्रेनें रही बाधित
अग्निपथ योजना को लेकर नाराज युवाओं ने सुबह 10 बजे से रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मामले की सूचना गेट मैन ने स्टेशन अधीक्षक शहबाज मुजफ्फर को दी। सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक ने मामले की सूचना रेलवे के उच्चाधिकारियों को देते हुए तत्काल आरपीएफ पुलिस के साथ रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गए। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन को भी मामले की जानकारी दी। रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही सुरक्षा आदि के दृष्टिकोण से ट्रेनों को जगह-जगह रोक दिया गया था। जबकि जनता एक्सप्रेस ट्रेन के आने का समय हुआ था। प्रदर्शन शांत होने के बाद स्टेशन के अधिकारियों ने रेलवे के उच्चाधिकारियों को सूचना दी। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा आदि के दृष्टिकोण से उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ट्रेनों को जगह-जगह रोक दिया गया था। प्रदर्शन शांत होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है।
यात्री रहे परेशान, बाजार में दहशत
रेलवे ट्रैक एवं स्टेशन पर करीब ढाई घंटे तक युवाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ट्रेनें बाधित होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती एवं अनहोनी की आशंका को लेकर भी यात्रियों और कर्मियों में दहशत का माहौल दिखाई पड़ा।

घायल हुआ प्रदर्शनकारी
रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन के दौरान एक युवक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया। घटना में उसे चोट आई है। युवक का कहना था कि वह शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस उन पर लाठियां भांज रही है। युवक के घायल होने की जानकारी मिलते ही तत्काल एसडीएम और सीओ ने युवक को इलाज के लिए भेजने की बात कही। लेकिन घायल प्रदर्शनकारी युवक इलाज के लिए नहीं गया।

28 : अमेठी : कस्बे में जुलूस निकाल विरोध प्रदर्शन करते युवा। -संवाद

28 : अमेठी : कस्बे में जुलूस निकाल विरोध प्रदर्शन करते युवा। -संवाद- फोटो : AMETHI

27 : अमेठी : स्टेशन परिसर मे रेल ट्रैक पर प्रदर्शन करते युवा। -संवाद

27 : अमेठी : स्टेशन परिसर मे रेल ट्रैक पर प्रदर्शन करते युवा। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed