{"_id":"67462246e1e0d44bf5038507","slug":"youth-presented-colorful-programs-in-the-festival-amethi-news-c-96-1-gon1004-130187-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: उत्सव में युवाओं ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: उत्सव में युवाओं ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
Wed, 27 Nov 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज युवा उत्सव में नृत्य के लिए तैयार जीजीआईसी जायस की छात्राएं।
अमेठी सिटी। जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों से युवाओं ने लोगों का दिल जीत लिया। इस दौरान नृत्य, गीत आदि की सामूहिक व एकल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। लोकगीत प्रतियोगिता में शिवानी व अर्पिता, एकल लोकगीत में हिमांशी, विज्ञान मेला में शिव नायक सिंह, युवा कविता लेखन में जया सिंह व अंशु मौर्य, चित्रकला में विशाल सिंह, भाषण प्रतियोगिता में अभिजीत त्रिपाठी, सामूहिक लोकनृत्य में जीजीआईसी जायस, फोटोग्राफी में फलक बानो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन युवा कल्याण विभाग, नेहरू युवा केंद्र व राष्ट्रीय सेवायोजना की ओर से जिला मुख्यालय गौरीगंज के मनीषी महिला पीजी कॉलेज में किया गया। मंगलवार को दोपहर 12 शिक्षाविद जगदंबा प्रसाद मनीषी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने सभी को संविधान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में युवा कल्याण अधिकारी काशीनाथ ने बताया कि प्रत्येक वर्ष एक दिवसीय युवा उत्सव का आयोजन जिले में किया जाता है, जिसमें विजेता प्रतिभागी को मंडल स्तर एवं प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर मिलता है।
सभी अतिथियोें ने परिसर में आयोजित विज्ञान मेले में आए हुए मॉडल का अवलोकन किया। महिला पॉलीटेक्निक की छात्रा अनामिका व आस्था ने दिव्यांगों के लिए सेंसर युक्त जूते का मॉडल प्रस्तुत किया। वहीं अन्य छात्रों ने इलेक्ट्रॉनिक कार व बस का मॉडल प्रस्तुत किया। जीजीआईसी शाहगढ़ की छात्राओं ने लोकनृत्य से वाहवाही बटोरी। इस दौरान साक्षी तिवारी, हरिस्वरूप, अनामिका सिंह, सोनम कुमारी, नव्या मिश्रा, शिवानी आदि ने बेहतरीन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम का समापन एवं पुरस्कार वितरण जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह ने बच्चों को मेडल, प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार वितरण के साथ किया। कार्यक्रम में जिला खादी व ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र मिश्र, सेवायोजन अधिकारी केके मिश्र, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रागिनी पांडेय, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, निधि, सूरज सिंह, सूर्य प्रकाश, चंद्र बिहारी, शिवरतन, केशव राम, प्रभात, राघवेंद्र, दिनेश मणि, आकाश, ललित, सर्वेश इत्यादि ने सहयोग किया।