फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Youth found hanging in suspicious circumstances; dies.

Amethi News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक, मौत

Tue, 29 Sep 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 29 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Youth found hanging in suspicious circumstances; dies.
जायस के पूरे गोसाईं मजरे मोहना गांव में गमगीन मृतक के परिजन। स्रोत: ग्रामीण
जायस। पूरे गोसाईं मजरे मोहना गांव निवासी सोनू (26) का शव सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने उसे नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके परिवार में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पिता रामलखन ने बताया कि सोनू लखनऊ में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। चार दिन पहले ही वह घर आया था। रविवार रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। देर रात तक मोबाइल पर किसी से बातचीत करता रहा। सोमवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन उसे देखने पहुंचे। कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने उसे नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


सोनू की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वह बेटे के शव से लिपटकर बिलखती रहीं। पिता रामलखन भी बदहवास रहे।रामलखन ने बताया कि बेटे ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह समझ में नहीं आ रहा है। ग्रामीणों में पारिवारिक विवाद को लेकर चर्चा है। सीओ दिनेश मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। मामले में हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed