{"_id":"5f6a23c38ebc3ee90e7195c1","slug":"youth-dies-of-corona-infection-during-treatment-amethi-news-lko5414584136","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के दौरान युवक की कोरोना संक्रमण से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के दौरान युवक की कोरोना संक्रमण से मौत
विज्ञापन
अमेठी। जिले में कोरोना संक्रमण से मौत की रफ्तार भी बढ़ती जा रही है। सोमवार रात सार्वजनिक हुई रिपोर्ट में जहां एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं 28 स्थानीय कोरोना संक्रमित हुए हैं। ताजा रिपोर्ट के बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 405 तो मृतकों की संख्या 16 हो गई है।
कोरोना संक्रमण से पीड़ित बाजार शुकुल ब्लॉक के खालिस बाहरपुर गांव निवासी ओमप्रकाश पांडेय (48) की सोमवार को इलाज के दौरान केजीएमयू लखनऊ में मौत हो गई। ओमप्रकाश को 16 सितंबर को सांप से डसा था जिसके बाद परिवारीजन उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर ले गए।
वहां हालत खराब होने पर चिकित्सकों ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ रेफर करा दिया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू रेफर किया गया जहां भर्ती न करने पर दो दिन प्राइवेट अस्पताल में इलाज करने के बाद 19 को केजीएमयू में सैंपलिंग हुई तो वह पॉजिटिव निकले। इलाज के दौरान केजीएमयू में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सोमवार रात आई अलग-अलग स्थानों से संग्रहीत 1,433 लोगों की जांच रिपोर्ट में सिंहपुर, बहादुरपुर, भेटुआ व मुसाफिरखाना ब्लॉक क्षेत्र के दो-दो, बाजार शुकुल व अमेठी ब्लॉक के चार-चार, जगदीशपुर ब्लॉक के तीन, गौरीगंज के आठ तो जामो ब्लॉक के एक लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। रिपोर्ट में 1,384 की रिपोर्ट निगेटिव तो 71 लोगों को होम आइसोलेट या अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।
रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित मिले मरीजों की मांग व सुविधा के अनुसार उनके उपचार का प्रबंध अस्पताल/होम आइसोलेशन में कराते हुए संक्रमित क्षेत्र को सैनिटाइज करने का निर्देश दिया है। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 2,163 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 1,742 ठीक हो चुके हैं तो 16 की मौत हो चुकी है।