फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   youth died in train accident

मवेशी चराने निकले युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Thu, 05 May 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
youth died in train accident
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर कमरौली थाना क्षेत्र के लाल का पुरवा के पास ईद के दिन एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृत युवक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के महुआ बोझ कठौरा निवासी निवासी मो. सैफ के रूप में हुई। परिवारीजनों का कहना है कि युवक ईद की नमाज के बाद मवेशी चराने निकला था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महुआ बोझ मजरे कठौरा निवासी खातिर का 18 वर्षीय पुत्र मो. सैफ मंगलवार की सुबह ईद की नमाज अदा करने व लोगों से ईद मिलने के बाद मवेशी लेकर सीवान की ओर निकल गया। दोपहर बाद कुछ लोग ट्रैक के पास पहुंचे तो सैफ का शव देख इसकी सूचना उसके परिवारवालों को दी। बेटे का शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही ईद की खुशी में डूबे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिवारीजन आनन-फानन मौके पर पहुंचे और पूरे प्रकरण से एसओ कमरौली को अवगत कराया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसओ कमरौली निर्मल सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। एसओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से ढही दीवार, अधेड़ की हुई मौत
मुसाफिरखाना (अमेठी)। चंदीपुर गांव में राम धीरज और बिंद्रा प्रसाद के मकान आमने-सामने हैं। बिंद्रा प्रसाद के दरवाजे पर पक्की दीवार पर एक बैठका बना है। बिंद्रा के परिवारवालों के बाहर होने के कारण गांव के ही राम धीरज (57) सोमवार रात बैठका में सो रहे थे। इसकी दीवार रास्ते के किनारे स्थित है। रात में गांव के एक ट्रैक्टर से भूसे की ढुलाई हो रही थी। भूसा ले जाते समय अनियंत्रित ट्रैक्टर की ट्राली पक्की दीवार से टकरा कर ढह गई।
दीवार की चपेट में आने से राम धीरज निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में घायल को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे कृष्ण कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी। एसओ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
--
घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
फुरसतगंज (अमेठी)। नहर कोठी चौराहा निवासी प्रभात यादव एक सप्ताह पूर्व दिल्ली से अपनी मौसी के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए घर आया था। रविवार को वह अपनी मां लालती देवी व छोटे भाई विकास के साथ बुशैला गांव शादी में शामिल होने गया था। देर शाम काका ढाबा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फुरसतगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखते हुए घायलों को रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रायबरेली से प्रभात यादव को ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया, जहां मंगलवार को प्रभात ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल मां लालती देवी, छोटे भाई विकास का इलाज रायबरेली में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed