फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lock on the dental clinic door; patients inconvenienced

Amethi News: दंत कक्ष में लटका ताला, मरीज परेशान

Wed, 28 Oct 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 28 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Lock on the dental clinic door; patients inconvenienced
सीएचसी अमेठी के पंजीकरण काउंटर पर जुटी मरीजों की भीड़।-संवाद
अमेठी। सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की आवाजाही लगी थी। कोई परचा लेकर डॉक्टर के कक्ष के बाहर बैठा था तो कोई जांच के लिए लैब के चक्कर लगा रहा था। मंगलवार दोपहर 12:20 बजे अमेठी सीएचसी में मरीज इलाज और जांच के लिए इंतजार करते दिखे। डॉक्टर के कक्ष पर ताला लटका होने से मरीजों को परेशानी हुई। दंत कक्ष बंद मिलने और बिजली की खराबी के कारण एलएफटी जांच नहीं होने से कई मरीजों को निराशा हाथ लगी। महिला शौचालय का गेट टूटा होने से भी मरीजों को असुविधा हुई।
विज्ञापन


सीएचसी में डॉ. देवेश तिवारी, माता प्रसाद और प्रेम गोदी मरीजों का उपचार करते मिले। वहीं डॉ. शाहीन के कक्ष में ताला लगा था। परसावां से आईं शोभावती ने बताया कि वह दो घंटे से डॉक्टर का इंतजार कर रही हैं। अभी तक उनका उपचार नहीं हो सका था। दूसरी ओर दंत चिकित्सक डॉ. अभिजीत के कक्ष में भी ताला लगा था। उनके सहायक ने बताया कि डॉक्टर छुट्टी पर हैं। इससे दांतों की सफाई और एक्सरे कराने पहुंचे मरीजों को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन


जांच के लिए लैब पहुंचे मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ी। लैब टेक्नीशियन सुभाष ने बताया कि बिजली संबंधी खराबी के कारण मशीन नहीं चल पा रही थी। इसके चलते मंगलवार को एलएफटी जांच नहीं हो सकी। जांच कराने पहुंचे मरीजों को बिना जांच कराए लौटना पड़ा। उन्हें जांच के लिए दोबारा अस्पताल आना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अनुपस्थित डॉक्टरों से मांगा जाएगा जवाब
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ ने बताया कि वह जिले में बैठक में शामिल होने गए थे। ओपीडी में अनुपस्थित चिकित्सकों से जवाब मांगा जाएगा। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। महिला शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है। जल्द ही उसका दरवाजा लगवाकर उसे चालू कराया जाएगा। मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed