फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Young man's body found hanging from a noose on the roof.

Amethi News: छत पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 22 May 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 22 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Young man's body found hanging from a noose on the roof.
जगदीशपुर। पूरे साहब मजरे मंगौली गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव घर की छत पर टिनशेड के पाइप से फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन



मृतक की पहचान सत्य प्रकाश (22) के रूप में हुई है। पिता रामदेव ने बताया कि वह मरौली के ढुडेहरी गांव में बाग की रखवाली करते हैं। सत्य प्रकाश सूरत में काम करता था और सात अप्रैल को घर आया था। बुधवार रात उसकी मां सीतापति पुराने घर से खाना देकर लौटी थीं, जिसके बाद वह छत पर सोने चला गया।
विज्ञापन



गुरुवार सुबह करीब आठ बजे बहू विमला कपड़े लेने छत पर पहुंची तो सत्य प्रकाश को फंदे से लटका देखा। शोर मचाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मां सीतापति ने बताया कि टिनशेड की ऊंचाई इतनी नहीं है कि फंदे से लटकने पर मौत हो जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी ने बेटे की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों के मुताबिक युवक का गांव के एक व्यक्ति पर पांच हजार रुपये बकाया भी था। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।




बेटे की मौत से सदमे में परिवार
सत्य प्रकाश की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मां सीतापति का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई राजकरन, रामकरन, राजकुमार और राहुल तथा बहन ललिता भी गहरे सदमे में हैं। पिता रामदेव और पत्नी विमला को रिश्तेदार ढांढस बंधाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed