{"_id":"69f8e7c260cac28f1b0ad806","slug":"young-man-hit-by-train-dies-amethi-news-c-96-1-ame1020-164951-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत
Tue, 05 May 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 05 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
शाहगढ़। पूरे भाले सुल्तान क्षेत्र के पूरे देसवन गाजनपुर दुवरिया गांव निवासी सागर (34) की रविवार रात लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों के अनुसार सागर पैदल मुसाफिरखाना की ओर जा रहे थे। रास्ते में कादूनाला रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए। देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तब उनका शव रेल ट्रैक किनारे मिला। घटना कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। क्षेत्र में चर्चा है कि सागर कुछ समय से बीमार थे और मानसिक तनाव में थे। सागर की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। मां सुंदरा बदहवास हैं। वह रोते हुए कह रही थीं कि बुढ़ापे का सहारा छिन गया। पत्नी शकुंतला, बेटा राजू, बेटियां मोंगला व सत्तीमा सहित पिता दशरथ, भाई शिवसागर और राजू का रो-रोकर बुरा हाल है।
एसओ तनुज पाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका सामने आई है। हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है।