फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   young man died in car accident in Amethi his friend is seriously injured

UP News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल; आरोपी चालक गाड़ी छोड़ फरार

Thu, 05 Dec 2024 05:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Dec 2024 05:37 PM IST
सार

अमेठी में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन
young man died in car accident in Amethi his friend is seriously injured
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अमेठी में बुधवार की देर रात कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको सुल्तानपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के पिंडारा ठाकुर गांव निवासी विपुल गुप्ता (22) रायबरेली जिले के पूरे मितई गांव निवासी बहन माधुरी के परिवार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से लौटने के बाद देर रात अपने दोस्त पड़ोस के ही गांव पिंडारा महाराज निवासी सूरज प्रजापति (23) के साथ बाइक में पेट्रोल भरवाने मुसाफिरखाना जा रहे थे। 

विज्ञापन

घायलों को मुसाफिरखाना सीएचसी पहुंचाया

रास्ते में गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग स्थित नागेश्वरगंज पुल के पास इनकी बाइक सामने से आई तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। जिससे बाइक, कार में फंस गई। हादसे में सूरज व विपुल घायल हो गए। घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। इसके बाद दोनों घायलों को मुसाफिरखाना सीएचसी पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से दोनों लोगों को जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। सुल्तानपुर में डॉक्टरों ने विपुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि सूरज भर्ती है। पुलिस ने कार व बाइक को कब्जे में ले लिया है। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

दो नवंबर को चंडीगढ़ से आया था विपुल

पिंडारा ठाकुर गांव निवासी विपुल गुप्ता बहन के घर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने चंडीगढ़ से आया था। दो दिन बाद उसे वापस जाना था। लेकिन इसके पहले काल के गाल में समा गया। विपुल की मौत के बाद गमगीन चाचा हरिप्रसाद ने बताया कि विपुल मां गीता व पिता शिव प्रसाद गुप्ता और बड़े भाई अजय संग चंडीगढ़ में रहता था। दो नवंबर को बहन के घर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed