{"_id":"67534a8f4d6210fc25030e24","slug":"young-man-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-goods-train-amethi-news-c-96-1-ame1002-130808-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक ने दी जान
Sat, 07 Dec 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार देर शाम एक युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। हादसे के बाद स्टेशन पहुंच कर मालगाड़ी के चालक मदन सिंह ने मामले की जानकारी स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह को दी।
इसके बाद स्टेशन अधीक्षक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। उसकी उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। उसने भूरे रंग का जैकेट व पैंट पहन रखी थी। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। (संवाद)