{"_id":"5ffdd34b8ebc3e2efc2b5dfc","slug":"young-businessman-honoured-on-viveknand-birth-anniversary-amethi-news-lko559513356","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेकानंद जयंती पर सम्मानित हुए युवा उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेकानंद जयंती पर सम्मानित हुए युवा उद्यमी
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए मंगलवार को शहर स्थित भाजपा कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवा उद्यमियों को सम्मानित किया गया।
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शहर स्थित भाजपा कार्यालय में गोष्ठी व सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए वक्ताओं के उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरनाम सिंह ने केंद्र सरकार की ओर से संचालित आत्मनिर्भर भारत अभियान के साथ प्रदेश सरकार की ओर से संचालित स्वरोजगार कार्यक्रम की जानकारी दी। इस मौके पर 25 युवा उद्यमियों को सम्मानित करते हुए अन्य लोगों को उनसे सीख लेकर रोजगार कर आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने को कहा गया।
विज्ञापन
वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन व कृत्यों को पथ प्रदर्शक बताते हुए उनके आदर्श, व्यक्तित्व को नहीं भूलने तथा उनके जीवन से सीख लेकर अपना जीवन सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, विवेक माहेश्वरी, विनायक तिवारी, विशुव मिश्र, राजीव शुक्ला, चंद्रमौलि सिंह, उमरामण सिंह, दीपचंद्र पांडेय, सुनील, सौरभ पांडेय, मनीष पाठक, शुभम तिवारी, शिवम मिश्र, अखिलेश पांडेय, विजय सिंह, अखंड प्रताप सिंह तथा शनि सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।