{"_id":"67f574ec0c9944dca9072859","slug":"you-will-not-have-to-stand-in-long-queues-for-ordinary-tickets-amethi-news-c-96-1-ame1002-137968-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: साधारण टिकट के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: साधारण टिकट के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन
Wed, 09 Apr 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर की भीड़ से निजात दिलाने के लिए मंगलवार को एक और हाईटेक ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाई गई। ऐसे में अब यात्रियों को जनरल टिकट लेने के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। मशीन के संचालन में यात्रियों की मदद के लिए सहायक भी उपलब्ध रहेगा।
अमेठी रेलवे स्टेशन से रोजाना करीब 30 यात्री ट्रेनों का संचालन होता है। इन ट्रेनों से साधारण टिकट पर यात्रा करने वाले हजारों यात्री काउंटर पर निर्भर रहते हैं। अब तक स्टेशन पर केवल एक ही एटीवीएम मशीन थी, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अमर उजाला ने 17 मार्च के अंक में टिकट के लिए लगानी पड़ती है घंटों लाइन शीर्षक से खबर प्रकाशित की।
खबर प्रकाशित होने के बाद रेलवे प्रशासन ने स्टेशन पर एक और ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाने का निर्णय लिया। नई मशीन लगने के बाद अब महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइन की व्यवस्था की जाएगी। यात्री डिजिटल भुगतान के माध्यम से आसानी से जनरल टिकट खरीद सकेंगे। इस मशीन के संचालन में यात्रियों के सहयोग के लिए कर्मचारी की भी ड्यूटी लगाई गई है। इससे यात्रियों को टिकट मिलने में आसानी होगी।
विज्ञापन
यात्रियों को टिकट लेने में मिलेगी सुविधा
स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दूसरी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाई गई है। अब जनरल टिकट के लिए लाइन और भीड़ की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।