{"_id":"5f9edac58ebc3e9b9a4fb16d","slug":"yashwantpur-express-starts-operations-amethi-news-lko5481189146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप\/डाउन यशवंतपुर एक्सप्रेस का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप/डाउन यशवंतपुर एक्सप्रेस का संचालन शुरू
विज्ञापन
अमेठी। कोविड संक्रमण के शुरुआती दौर में बंद की गईं ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे शुरू होने लगा है। लखनऊ प्रतापगढ़ प्रयाग रेल ट्रैक पर एक भी ट्रेन नहीं होने से यात्रियों की परेशानी को देखते हुए विभाग ने यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू किया है। ट्रेन का संचालन बहाल होने से प्रयागराज के साथ लखनऊ यशवंतपुर के बीच पड़ने वाले स्टेशनों की यात्रा करने वालों को सुविधा मिलेगी।
लखनऊ प्रतापगढ वाराणसी व प्रयाग रेल ट्रैक पर संचालित 29 जोड़ी ट्रेनों का संचालन कोरोना संक्रमण काल मे विभाग ने 22 मार्च से बंद कर दिया था। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए कोरोना संक्रमण कम होने के बाद विभाग धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन बहाल करने में जुटा है।
वाराणसी लखनऊ के बीच पडने वाले स्टेशनों की यात्रा करने वाली यात्रियों की सुविधा के लिए पांच जोड़ी ट्रेन संचालित करने के बाद विभाग ने प्रयागराज ट्रैक पर यशवंतपुर लखनऊ एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विभाग का निर्देश जारी होने के बाद लखनऊ प्रतापगढ प्रयाग रेल ट्रैक के स्टेशनों के आरक्षित टिकटों की बुकिंग का कार्य भी शुरू हो गया है। शनिवार से यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू होने से लखनऊ प्रतापगढ़ प्रयाग के साथ यशवंतपुर के बीच पड़ने वाले स्टेशनों की यात्रा करने में यात्रियों को सुविधा होगी।
स्टेशन अधीक्षक अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि अप/डाउन यशवंतपुर एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया है। हालांकि ट्रेन में सिर्फ वही लोग यात्रा कर सकेंगे जिनके पास कन्फर्म आरक्षित टिकट होंगे।