{"_id":"6663891ecaea94b292013f97","slug":"worker-gets-electrocuted-while-repairing-line-amethi-news-c-96-1-ame1002-120052-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: लाइन ठीक करते समय करंट से झुलसा श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: लाइन ठीक करते समय करंट से झुलसा श्रमिक
Sat, 08 Jun 2024 03:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के नेवाज मदारगढ़ गांव में शुक्रवार को बिजली की लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक झुलस कर पोल से नीचे गिर कर गया। घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालात नाजुक देख ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
जामो थाना क्षेत्र के दुबे का पुरवा निवासी श्रमिक राजेंद्र एक कंपनी में दैनिक कर्मी के रूप में ठेकेदार के अंडर में मजदूरी करता है। शुक्रवार को राजेंद्र अन्य श्रमिकों के साथ महोना फीडर के बिजली आपूर्ति पाने वाले नेवाज मदारगढ़ गांव में बिछाई जा रही नई लाइन का काम रहा था।
पोल पर चढ़कर एचटी लाइन को 11 हजार लाइन से जोड़ते समय अचानक बिजली की आपूर्ति होने से करंट की चपेट में आ गया। वह पोल से गिर गया। ग्रामीणों की मानें तो राजेंद्र के गिरते ही साथ मौजूद श्रमिक मौके से भाग निकले। आनन-फानन में घायल को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालात नाजुक होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उप खंड अभियंता राजेश चौहान ने बताया कि एक कंपनी के ठेकेदार का श्रमिक था। बिना जानकारी दिए काम कर रहा था। शटडाउन लेकर काम नहीं करने का मामला प्रकाश आया है। बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।