फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Work stopped in 58 branches of Baroda Gramin Bank due to strike

Amethi News: हड़ताल से बड़ौदा ग्रामीण बैंक की 58 शाखाओं में काम ठप

Mon, 19 Jun 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 19 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Work stopped in 58 branches of Baroda Gramin Bank due to strike
कर्मचारियों ने शुरू किया दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज (अमेठी)। चार सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को बड़ौदा ग्रामीण बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। इससे जिले में संचालित बैंक की 58 शाखाओं पर कामकाज ठप रहा। कर्मचारी नेताओं ने कहा है कि अगर उनकी मांगों पर सरकार ने सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो बेमियादी हड़ताल की जाएगी। कर्मचारी नेताओं ने दो सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित होने का दावा किया है जबकि एलडीएम ने दस करोड़ का कारोबार प्रभावित होने की बात कही है।
बड़ौदा यूपी बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन व इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर बैंक यूनियन अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय कार्यालय गौरीगंज पर बैंक कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। बैंक यूनियन के नेताओं ने मैनेजमेंट से नई भर्ती शुरू करने, बैंक ऑफ बड़ौदा से प्रतिनियुक्ति पर आए अधिकारियों को वापस करने, वेतन भत्ता प्रायोजक बैंक के बराबर देने व बैंक कर्मियों को अन्य राज्यों में भवन निर्माण के लिए लोन दिए जाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर जुलाई माह में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी मैनेजमेंट प्रशासन को दी है। धरने में ऑफिसर्स एसोसिएशन के महामंत्री नीलेश यादव व पंकज सिंह समेत तमाम कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का दावा है कि जिले की 58 शाखाओं में पूरी तरह से कामकाज ठप रहा। हड़ताल के कारण करीब दो सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। वहीं, एलडीएम विमल गुप्ता का कहना है कि हड़ताल से दस करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब बाद में निकालेंगे पैसा
अन्नी बैजल के पंकज अपने बाबा के साथ रकम निकालने आए थे। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण वह वापस हो रहे थे। पूछा गया तो बोले कि बाद में निकालेंगे। अखिलेश का कहना था कि पहले से पता होता तो नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed