फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Work halted due to server failure, consumers upset

Amethi News: सर्वर फेल होने से काम ठप, उपभोक्ता परेशान

Sat, 28 Dec 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 28 Dec 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Work halted due to server failure, consumers upset
अमेठी। शहर के प्रधान डाकघर में सर्वर फेल होने से कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। बीते तीन दिनों से अधिकांश समय लेनदेन बंद ही रहा। बीच-बीच में किसी समय सर्वर चलता भी है तो कुछ समय बाद दोबारा बंद हो जाता है। इसके चलते ग्राहक अपने खातों में न तो रुपये जमा कर पा रहे हैं और न ही जमा पूंजी निकाल पा रहे हैं। ऐसे में ग्राहकों के साथ कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कर्मचारियों के अनुसार सिस्टम को अपडेट किया जा रहा है, जिसके चलते समस्या आ रही है।
विज्ञापन




प्रधान डाकघर में बुधवार से सर्वर फेल हो गया, जिसके चलते (बैंकिंग संबंधित) बचत, एनएससी, नया खाता खुलने, पासबुक अपडेट कराने, एफडी आदि का काम प्रभावित है। तीन दिनों से ग्राहक प्रतिदिन लेनदेन को लेकर डाकघर पहुंच रहे हैं, लेकिन सर्वर ठप होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। शुक्रवार को कुछ समय के लिए सर्वर चला भी तो महज 10 मिनट में दोबारा बंद हो गया।
विज्ञापन



शुकुलपुर निवासी प्रेम कुमार ने बताया कि तीन दिनों से वह परेशान हैं। रुपये जमा करने आते हैं, मगर सर्वर नहीं चलने की बात बता कर उन्हें वापस कर दिया जाता है। शिवकुमार ने बताया कि पोस्ट ऑफिस में खाता है और आज रुपयों की जरूरत होने पर निकासी करने आए थे, लेकिन सर्वर सिस्टम खराब हो गया है, जिससे कार्य नहीं हो रहा है। वापस जा रहे हैं। गोसाईगंज निवासी अशोक शुक्ल ने बताया कि एफडी कराने आए थे, मगर यहां कर्मचारियों ने बताया कि सर्वर ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अब खाली हाथ लौटना पड़ा। शहर के गंगागंज निवासी शिवमति ने बताया कि तीन दिनों से डाकघर की दौड़ लगा रही हूं, रुपयों की बहुत आवश्यकता है। उम्मीद थी कि आज सर्वर चल जाएगा, मगर दिक्कत जस की तस बनी हुई है। सर्वर चलने के बाद ही रुपये निकल पाएंगे।





सिस्टम हो रहा अपडेट
प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर राम आसरे सोनकर ने बताया कि ऊपर से ही सर्वर की समस्या है। लेनदेन प्रभावित है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। सिस्टम अपडेट किया जा रहा है। सोमवार से सिस्टम अपडेट होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed