Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Women's safety centers opened in temples

Amethi News: मंदिरों में खुले महिला सुरक्षा केंद्र

Tue, 23 Sep 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 23 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Women's safety centers opened in temples
गौरीगंज के दुर्गनभवानी मंदिर परिसर में महिलाओं को पंपलेट वितरित करतीं आरक्षी। मीडिया सेल
अमेठी सिटी। शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर सोमवार को अमेठी पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत प्रमुख मंदिरों में महिला सुरक्षा केंद्र स्थापित किए। इन केंद्रों का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण को सशक्त बनाना है। दुर्गन भवानी धाम गौरीगंज, कालिकन धाम संग्रामपुर, अहोरवा भवानी धाम शिवरतनगंज और हिंगलाज धाम मुसाफिरखाना में सुरक्षा केंद्र शुरू किए गए।
विज्ञापन



गौरीगंज स्थित दुर्गन भवानी धाम पर क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा ने फीता काटकर महिला सुरक्षा केंद्र का शुभारंभ किया। मुसाफिरखाना के हिंगलाज धाम पर सीओ अतुल कुमार सिंह की मौजूदगी में महिला आरक्षी स्वाती चौहान ने शुभारंभ किया। संग्रामपुर के कालिकन धाम पर क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्र और शिवरतनगंज के अहोरवा भवानी धाम में क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र ने महिला श्रद्धालुओं से फीता कटवाकर केंद्रों की शुरुआत कराई।
विज्ञापन



इन केंद्रों पर महिलाओं को 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन और 102 स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। पंफलेट बांटकर शासन की योजनाओं और महिला अधिकारों पर भी विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 केवल एक अभियान नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देने का संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बालिकाओं को दी योजनाओं की जानकारी
महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह ने पीपरपुर क्षेत्र में टीम के साथ जागरूकता अभियान चलाया। इसी क्रम में मुंशीगंज, जायस और मोहनगंज में महिला आरक्षियों ने चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा हेल्पलाइन व योजनाओं की जानकारी दी। एंटी रोमियो टीमों ने विभिन्न स्थानों पर निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। साथ ही महिला बीट अधिकारियों ने गांवों में चौपाल आयोजित कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed