{"_id":"6865894e05ae9541fc054fe5","slug":"womens-help-post-started-in-jamo-police-station-amethi-news-c-96-1-ame1002-143762-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जामों थाने में महिला सहायता चौकी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जामों थाने में महिला सहायता चौकी शुरू
Thu, 03 Jul 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
जामो थाने परिसर में महिला सहायता चौकी का छात्राओं से लोकार्पण कराते डीएम-एसपी। मीडिया सेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामों (अमेठी)। स्थानीय थाना परिसर में बुधवार को महिला सहायता चौकी का लोकार्पण जिलाधिकारी संजय कुमार चौहान और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने किया। यह जनपद की पहली महिला सहायता चौकी है, जहां महिलाओं की समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान किया जाएगा।
डीएम अजय कुमार चौहान ने कहा कि यह पहल डीजीपी की देन है। शासन की मंशा के अनुसार चौकी पर पहुंचने वाली महिलाएं अपनी समस्याएं निडर होकर साझा कर सकेंगी। उनका समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। महिलाओं को सजग रहते हुए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
एसपी ने महिलाओं से कहा कि थाने का सीयूजी नंबर नोट कर उसे गांव की अन्य महिलाओं तक पहुंचाएं, जिससे आपात स्थिति में तुरंत संपर्क हो सके। इस अवसर पर एएसपी शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ अखिलेश वर्मा, इंस्पेक्टर विनोद सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेश गुप्ता, अजय कुमार द्विवेदी, प्रेमशंकर पांडेय, जितेंद्र सिंह, दिनेश मिश्र आदि मौजूद रहे।