फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   women sucide

छत के हुक से लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 30 Apr 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
women sucide
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के गांव हाटी मजरे उमापुर गानापट्टी में बुधवार देर शाम एक विवाहिता का शव कमरे के छत में लगे हुक के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन

उसीपुर थाना पट्टी जिला प्रतापगढ़ निवासी माधुरी सिंह की पुत्री निशा सिंह (28) का विवाह 10 वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गांव हाटी मजरे उमापुर गानापट्टी निवासी उदयराज सिंह के पुत्र रामराज के साथ हुआ था। बुधवार देर शाम निशा का शव घर के एक कमरे में छत के कुंडे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही हलका उपनिरीक्षक एसके शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक ने बताया कि परिवारीजनों के अनुसार विवाहिता का शव छत के कुंडे से लटकता मिला था। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिवारीजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को उतारा था। पुलिस पहुंची तो शव बाहर रखा मिला था। मृतका के दो बेटे साहिल (9) और सुमित (4) हैं। सीओ पीयूषकांत राय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज के लिए हत्या का आरोप
सूचना पर पहुंची मृतका की मां माधुरी ने आरोप लगाया कि दहेज को लेकर ससुरालीजन उसकी पुत्री को लगातार प्रताड़ित करते थे। इसी को लेकर ससुरालीजनों ने मिलकर पुत्री निशा की हत्या कर दी। मृतका की मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दिए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed