{"_id":"60b3d4fc8ebc3ea5ed27f055","slug":"women-s-deadbody-found-hanging-from-hook-amethi-news-lko580249070","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसाफिरखाना (अमेठी)। क्षेत्र के पूरे मोहम्मद नेवाज गांव में शनिवार रात एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। विवाहिता के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
पूरे मोहम्मद नेवाज गांव निवासी आशीष की पत्नी वंदना (25) का शव शनिवार की रात मकान के एक कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
इसकी सूचना सुल्तानपुर के लंभुआ क्षेत्र के गांव मझना निवासी वंदना के मायके वालों को दी। वंदना की शादी वर्ष 2019 में हुई थी।
मौके पर पहुंचे मृतका के पिता संतराम ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी के पति, सास, ससुर और देवर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया।
एसएचओ परशुराम ओझा ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर ससुराली जनों के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।