फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   women of self help group will become met

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बनेंगी मेट

Thu, 12 Aug 2021 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
women of self help group will become met
04 : गौरीगंज : मिशन शक्ति के तहत महिला मेट को प्रशिक्षित करते प्रशिक्षक। - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विकास विभाग रोजगार के नए-नए अवसर मुहैया कराने की कवायद में जुटा है। सीडीओ के निर्देश पर समूह की महिलाओं को मनरेगा कार्यों की देखरेख के लिए ग्राम पंचायतवार मेट की जिम्मेदारी दी जा रही है। इसके लिए चयनित महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर इन दिनों सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त/आत्म निर्भर बनाने के लिए नए-नए प्रयोग कर रही हैं। कई समूहों को एनआरएलएम से विभिन्न प्रकार का रोजगार मुहैया करा रही हैं। कुछ समूह जहां मशरूम की खेती कर रहे हैं तो कई अन्य प्रकार का व्यवसाय शुरू कर चुके हैं।
विज्ञापन

सीडीओ ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों की देखरेख में लगने वाले मेट की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को देने की कवायद में जुटी हैं। सीडीओ ने बताया कि जिले के सक्रिय ऐसे समूह जो पुराने हैं उन्हें सूचीबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन समूहों में से शिक्षित 207 महिलाओं का चयन मेट के लिए किया गया है। कहा कि सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर उनका प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित कराया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को मनरेगा के बारे में विस्तृत जानकारी, उनके प्रमुख कार्य एवं जिम्मेदारी, कार्य स्थल पर ध्यान रखने वाली प्रमुख बातें, मनरेगा से संबंधित तकनीकी जानकारियों से अवगत कराया जा रहा है।

चयनित महिलाओं को जॉबकार्ड के बारे में विस्तृत जानकारी, संबंधित ऐप की समेत अन्य बिंदु पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कहा कि प्रशिक्षण के बाद उन्हें संबंधित गांवों में मेट की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed