फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   woman was murdered in Amethi by attacking with sharp weapon she had left house to go to market

Amethi News: धारदार हथियार से वार करके महिला की हत्या, घर से बाजार जाने को निकली थी; फिर कभी नहीं लौटी

Fri, 01 Aug 2025 03:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Aug 2025 03:10 PM IST
सार

अमेठी में धारदार हथियार से वार करके महिला की हत्या कर दी गई। वह घर से बाजार जाने के लिए निकली थी। इसके बाद कभी लौटी नहीं। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
woman was murdered in Amethi by attacking with sharp weapon she had left house to go to market
मौके पर जमा लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अमेठी में शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे महिला का खून से लथपथ शव मिला। वह एक दिन पहले घर से बाजार जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। घटना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना जामो थाना क्षेत्र के पूरब गौरा फत्ते का पुरवा गांव के पास की है। गौरा गांव निवासी इलायची (45) पत्नी दादू की हत्या हुई है। बताया गया कि वह गुरुवार की शाम बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। फिर वापस नहीं लौटी। सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर सुनसान स्थान पर उसका शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में गले पर धारदार हथियार से वार करके हत्या किए जाने की बात निकलकर सामने आई है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के मुताबिक, हत्या किन परिस्थितियों में और किसने की? यह जांच के बाद स्पष्ट होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करके जानकारी जुटा रही है। सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि फोरेंसिक टीम की मदद साक्ष्य जुटाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed