फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Garima left her job at TCS to become an officer in the Navy.

Amethi News: टीसीएस की नौकरी छोड़ नौसेना में अफसर बनीं गरिमा

Mon, 26 Oct 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 26 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Garima left her job at TCS to become an officer in the Navy.
अमेठी सिटी। निजी कंपनी टीसीएस में नौकरी करने के बाद देश सेवा का संकल्प लेकर भारतीय नौसेना में अधिकारी बनीं तिलोई के भवानी नगर निवासी गरिमा सिंह ने जिले का मान बढ़ाया है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने निजी क्षेत्र की नौकरी छोड़कर नौसेना में जाने का निर्णय लिया। 23 अक्तूबर 2026 को उन्हें भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन मिला। इससे परिवार व अन्य लोगों में खुशी है।
विज्ञापन


गरिमा ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में नौकरी शुरू की थी। निजी क्षेत्र में काम करने के बावजूद देश सेवा के प्रति उनका संकल्प बना रहा। इसी लक्ष्य के साथ उन्होंने नौसेना में अधिकारी बनने की तैयारी की। उनका चयन शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) की सूचना प्रौद्योगिकी शाखा में हुआ। तकनीकी शिक्षा और निजी कंपनी में काम करने के अनुभव के बाद नौसेना में उनका चयन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन


गरिमा के पिता हरिशंकर सिंह का वर्ष 2020 में निधन हो गया था। इसके बाद उनकी मां ने दोनों बच्चों की परवरिश और पढ़ाई की जिम्मेदारी संभाली। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। आज उनका बेटा थल सेना में मेजर और बेटी भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनकर देश सेवा कर रही हैं। गरिमा की उपलब्धि परिवार के संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प की मिसाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed