फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Woman's jewelry was robbed on the strength of a gun

तमंचा के बल पर महिला के गहने लूटे

Sun, 01 Mar 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Woman's jewelry was robbed on the strength of a gun
अमेठी। भाई संग बाइक से जा रही महिला से लुटेरों ने तमंचे के बल पर 70 हजार रुपये कीमत के गहने लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की मगर सफलता नहीं मिली। सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए संग्रामपुर पुलिस के साथ ही एसओजी को खुलासे के लिए लगाया है।
विज्ञापन

अमेठी थाना क्षेत्र के गांव महराजपुर निवासी राजकमल यादव रविवार दोपहर दो बजे अपनी बहन सरिता व चार वर्ष की भांजी परी को लेकर धरौली गांव में रिश्तेदार के यहां आयोजित भोज में जा रहे थे। राजकमल संग्रामपुर थाने के बड़गांव के पास नहर पटरी पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन

राजकमल जब तक कुछ समझ पाते एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। दूसरे ने राजकमल की बहन सरिता के गले से सोने का मंगलसूत्र, चेन व कान की बाली लूट ली। इसके बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए किठावर की ओर भाग गए। सूचना मिलते ही संग्रामपुर पुलिस के साथ ही सीओ अमेठी पीयूष कांत राय मौके पर पहुंचे और बदमाशों की घेराबंदी शुरू की लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता सरिता के मुताबिक बदमाशों ने करीब 70 हजार रुपये कीमत के गहने लूटे हैं। सीओ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर लिया जाएगा। कहा कि एसओजी को मौके पर बुलाकर आवश्यक निर्देश दिया गया है। टीम प्रकरण के खुलासे पर काम शुरू कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed