{"_id":"64d3d7a63207443379047e64","slug":"woman-made-relationship-with-minor-threatened-with-case-on-protest-amethi-news-c-96-1-ame1002-3159-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नाबालिग से महिला ने बनाए संबंध, विरोध पर केस की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नाबालिग से महिला ने बनाए संबंध, विरोध पर केस की धमकी
Wed, 09 Aug 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 09 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
फुरसतगंज(अमेठी)। थानाक्षेत्र के एक गांव में नाबालिग को बहला-फुसलाकर साथ रखकर तीन साल तक संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया है। पिता की अर्जी पर न्यायालय ने पुलिस को केस दर्ज कर मामले की जांच करते हुए वैधानिक कार्रवाई का निर्देश दिया है। फुरसतगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में बुधवार को मामला सार्वजनिक हुआ है। एक व्यक्ति का आरोप है कि एक महिला ने उसके नाबालिग बेटे को अपने जाल में फंसा लिया है। वह तीन साल पहले अपने साथ ले गई और शारीरिक संबंध बनाती रहीं। जानकारी परिजनों को हुई तो मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने किसी तरह पुत्र को महिला से आजाद कर परिजन को सौंपा दिया लेकिन, केस दर्ज नहीं किया। आरोप है कि महिला दोबारा नाबालिग पर संबंध बनाने का दबाव बना रही है। ऐसा न करने पर फर्जी केस में फंसाने की धमकी दे रही है।
पीड़ित की जब पुलिस ने नहीं सुनी तो न्यायालय में अर्जी दाखिल की। विशेष न्यायाधीश प्रथम रायबरेली आलोक कुमार सिंह ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद फुरसतगंज पुलिस को प्रकरण में केस दर्ज कर जांच कर वैधानिक कार्रवाई का निर्देश दिया।
एसओ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी कोई ऐसा आदेश प्राप्त नहीं हुआ। एसपी डॉ. इलामारन जी. ने बताया कि कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि कोर्ट से कोई आदेश हुआ होगा तो आदेश की प्रति प्राप्त होते ही केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।