फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Woman injured by falling tree branch dies

Amethi News: पेड़ की डाल गिरने से घायल महिला की मौत

Tue, 28 May 2024 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 28 May 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Woman injured by falling tree branch dies
सुल्ला बानो (फाइल फोटो)।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कोरारी गिरधरशाह का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
अमेठी। आंधी के चलते रविवार को मकान पर पीपल की डाल गिरने से जख्मी हुईं दो महिलाओं में से एक बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
रविवार दोपहर बाद क्षेत्र में धूल भरी आंधी व बूंदाबांदी हुई थी। जिसके कारण कोतवाली क्षेत्र के गांव कोरारी गिरधर शाह में जहीर अहमद व आशिक अली के मकान पर पीपल पेड़ की डाल गिर गई। घटना में जहां जहीर व उनके भाई आशिक अली का मकान क्षतिग्रस्त हो गया वहीं जाहिर की मां सुल्ला बानो (75) व अफसाना (27) घायल हो गईं। परिजनों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुल्ला बानो की हालात नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। रविवार रात इलाज के दौरान सुल्ला बानो की मौत हो गई। सूचना के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सोमवार सुबह सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से घटना की सूचना मिली है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


मृतका का परिवार है भूमिहीन
मृतका सुल्ला बानो के दो बेटे आशिक अली और जहीर अहमद हैं। परिवार भूमिहीन है। आशिक अली की मानसिक स्थिति सही नहीं होने के चलते वह बीते पांच वर्षों से उनकी दवा चल रही है। पत्नी मेहनत मजदूरी कर भरण पोषण कर रही है तो वहीं जहीर सिलाई कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। किसी तरह मकान बनवाया था लेकिन पीपल की डाल गिरने से वह भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलाई जाएगी आर्थिक सहायता
घटना की सूचना मिली है मौके पर राजस्व लेखपाल को भेजा गया था। रिपोर्ट मिली है। जो भी अनुमन्य होगी, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। -प्रीति तिवारी, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed