{"_id":"6500aafd5d76da42610c9aea","slug":"woman-dies-during-treatment-video-goes-viral-amethi-news-c-96-1-ame1002-4977-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: उपचार के दौरान महिला की मौत, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: उपचार के दौरान महिला की मौत, वीडियो वायरल
Tue, 12 Sep 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र के रानीगंज भीखनपुर निवासी हसमतुल (45) पत्नी मोहम्मद रफीक जुकाम बुखार से पीड़ित थी। हसमतुल का इलाज कराने के लिए सोमवार को परिजन सीएचसी लाए। जहां उपचार के बाद दवा लेकर घर चले गए।
मंगलवार को तबीयत बिगड़ी तो परिजन फिर लेकर अस्पताल आए। अस्पताल में उपचार के दौरान हसमतुल की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रदीप आरोपों को खारिज करते हुए कह रहे हैं कि मृतका के कुछ परिजनों ने उनसे मौखिक तौर पर जहरीले जंतु के काटने की आशंका जताई है। मेमो भेजकर शव का पाेस्टमार्टम कराया जा रहा है। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। तहरीर नहीं मिली है।