{"_id":"6699902d305fbb5bc102bb24","slug":"woman-cheated-of-rs-50-thousand-in-the-name-of-getting-a-job-amethi-news-c-96-1-lu11005-122271-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नौकरी दिलाने के नाम पर महिला 50 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नौकरी दिलाने के नाम पर महिला 50 हजार ठगे
Fri, 19 Jul 2024 03:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 19 Jul 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज इलाके की एक महिला को दबंग ने संविदा नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार बना डाला। महिला से 50 हजार रुपये लिए। इसके बाद न नौकरी दिलाई और न पैसा वापस कर रहा है। पीड़िता ने गौरीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
अमेठी इलाके के छिटेपुर गांव निवासी सुमन मौर्य पत्नी शंकर मौर्य का कहना है कि वह कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करती है। साल 2021 में उसकी मुलाकात मुसाफिरखाना क्षेत्र के बृजेश कुमार से हुई। उसने सुमन को संविदा नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। आरोपी ने 50 हजार रिश्वत की मांग की है। सुमन ने लोगों से कर्ज लेकर आरोपी के खाते में 50 हजार रुपये भेज दिए। समय बीतता गया, लेकिन सुमन को नौकरी नहीं मिली। सुमन का कहना है कि इस बीच आरोपी किसी मामले में जेल चला गया। जेल छूटकर आने के बाद जब पीड़िता ने उससे रुपये मांगे तो उसने अब रुपये देने से इंकार कर दिया।
आरोपी पीड़िता को धमकी दे रहा है कि वह रुपये नहीं देगा। पीड़िता का कहना है कि आरोपी धमकी देता है कि उससे रुपये मांगे तो नुकसान कर देगा। जेल से छूट कर आया है, फिर चला जाएगा, लेकिन रुपये नहीं देगा। पीड़ित सुमन ने बुधवार को गौरीगंज थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।