फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Wires of recovery from overloaded vehicles connected to Amethi

Amethi News: अमेठी से जुड़े ओवरलोड वाहनों से वसूली के तार

Sun, 23 Nov 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 23 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Wires of recovery from overloaded vehicles connected to Amethi
अमेठी सिटी। ओवरलोड वाहनों की एंट्री के नाम पर चल रहे अवैध वसूली के खेल में एआरटीओ कार्यालय अमेठी के कर्मचारियों की संलिप्तता भी सामने आई है, जो अब एसटीएफ के साथ ही रायबरेली पुलिस के रडार पर हैं। रायबरेली के डीह थाने में दर्ज एफआईआर में प्रतापगढ़ व रायबरेली के अलावा अमेठी के सरकारी कर्मचारी भी आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन




डीह पुलिस जल्द ही पूछताछ के लिए यहां के कर्मचारियों को तलब कर सकती है। इसको लेकर एआरटीओ कार्यालय में गहमागहमी बढ़ गई है। यही नहीं अमेठी पुलिस भी इस प्रकरण की अंदरखाने जांच कराने में जुटी है।
विज्ञापन



डीह थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज ने मंगलवार को 18 नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसमें अमेठी कस्बे के शिवम शुक्ला का नाम भी शामिल है। पुलिस शिवम की तलाश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा अमेठी एआरटीओ कार्यालय के तीन कर्मचारियों के नाम भी जांच में सामने आने की बात चर्चा में है। इनमें एक अधिकारी, दीवान और ड्राइवर का नाम भी शामिल है।


इसके अलावा यहां पूर्व में तैनात रहे तीन कर्मचारियों का डेटा भी खंगाला जा रहा है। फतेहपुर और बांदा से आने वाले मौरंग के ओवरलोड वाहनों को अमेठी से सुल्तानपुर या प्रतापगढ़ पास कराने के नाम पर प्रति वाहन 2500 से 3000 रुपये वसूली की जा रही थी।
पहले एसटीएफ और फिर रायबरेली पुलिस के सक्रिय होने पर अवैध वसूली करने वालों में खलबली मची है। अमेठी के जगदीशपुर के रहने वाले एक दलाल का नाम भी पिछले 10 दिनों से काफी चर्चा में है। वह भी डॉक्टर के नाम से ओवरलोड वाहनों की एंट्री कराता था, ऐसी चर्चा है।




एआरटीओ महेंद्र बाबू ने बताया कि वह लगातार व्यवस्थाओं को सुधारने में लगे हैं। ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के लिए प्रतिदिन अभियान चला रहे हैं। अवैध वसूली करने वालों के बारे में पता चलता है तो खुद एफआईआर दर्ज कराएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed