{"_id":"66fc6cfcde9eda6f2c0514f4","slug":"will-protest-if-immediate-action-is-not-taken-in-the-matter-amethi-news-c-96-1-gon1004-126769-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मामले में जल्द कार्रवाई न हुई तो करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मामले में जल्द कार्रवाई न हुई तो करेंगे आंदोलन
Wed, 02 Oct 2024 03:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 02 Oct 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। क्षत्रिय राजपूत सहित विभिन्न संगठनों ने ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महाराजा सुहेलदेव व महाराजा बिजली पासी के मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक तरीके से सड़क पर उतर कर आंदोलन की चेतावनी दी।
कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रतिनिधियों ने एसडीएम दिग्विजय सिंह को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि जिले के विधायक सुरेश पासी ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास जगदीशपुर में महाराजा बिजली पासी के नाम से एक विवादित बोर्ड राजकीय धन से लिखवाया है, जो कि गलत है। कहा कि श्रावस्ती, बहराइच के नरेश महाराजा सुहेलदेव के बारे में सभी सरकारी अभिलेखों व पुरातात्विक साक्ष्यों में महाराजा सुहेलदेव राजभर लिखा गया है। इसलिए बोर्ड में नाम बदला जाए।
निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर महाराजा बिजली पासी करना भी गलत है। कहा कि राजा बिजलीभर राजा थे, न कि पासी थे। ज्ञापन में कहा कि इस विवादित कार्य से समाज में सौहार्द बिगड़ रहा है। इस मौके पर क्षत्रिय राजपूत संगठन भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष राणा विजय भारशिव क्षत्रिय सूर्यवंशी, संतलाल भारद्वाज, राजभर एकता कल्याण समिति के पवन कुमार राजभर, भारशिव क्षत्रिय फाउंडेशन के राष्ट्रीय सलाहकार रामचंद्र राव राजभर आदि मौजूद रहे।