फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Wife created ruckus before second marriage wedding procession stopped

Lucknow: दूसरी शादी से पहले पत्नी ने किया हंगामा, हाईकोर्ट के आदेश से दूल्हे का सारा खेल बिगड़ गया

Sun, 20 Apr 2025 05:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क,अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क,अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Sun, 20 Apr 2025 05:31 PM IST
सार

पति दूसरी शादी के लिए जाने की तैयारी कर रहा था कि पत्नी ने एक दिन पहले ही पहुंचकर हंगामा कर दिया। कानूनी दखल के बाद युवक को शादी स्थगित करनी पड़ी।

विज्ञापन
Wife created ruckus before second marriage wedding procession stopped
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

प्रतापगढ़ निवासी कामिनी सोनी ने अपने पति आकाश सोनी पर न्यायालय को गुमराह कर तलाक लेने और दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पत्नी ने हाईकोर्ट से शादी पर स्थगन आदेश लेकर विवाह से एक दिन पहले ही मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने दूल्हा बनने जा रहे आकाश को शादी न करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


कामिनी के मुताबिक उनकी शादी 19 अप्रैल 2019 को मुसाफिरखाना कस्बे के आकाश सोनी से हुई थी। दोनों के बीच आपसी तकरार के चलते 2023 से कामिनी मायके में रह रही थी। दंपती की तीन साल की एक बेटी भी है। तीन दिन पहले कामिनी ने एसपी से मिलकर पति पर कोर्ट को गुमराह कर तलाक लेने और दूसरी शादी करने की शिकायत की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  Lucknow: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के कई थानों के जोन में बदलाव, जानें- कौन सा थाना अब किस जोन में
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये भी पढ़े- UP : 24 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात के आसार, सात जिलों में ऊष्ण रात्रि की चेतावनी

पुलिस ने जब आकाश से पूछताछ की तो उसने अधिवक्ता के साथ मिलकर तलाक आदेश की प्रति पेश की और बताया कि तलाक वैध है, इसलिए वह दोबारा शादी कर सकता है। शनिवार को कामिनी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से शादी पर रोक का आदेश ले लिया और रविवार को आकाश की शादी से ठीक पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर हंगामा कर दिया।

इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई गई है और आकाश को विवाह स्थगित करने का निर्देश दिया गया है। यदि उसने अदालती आदेश के बावजूद शादी की तो कार्रवाई की जाएगी। आकाश ने फिलहाल विवाह टालने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed