{"_id":"682a38578a4067e65400e6df","slug":"when-her-lover-refused-to-marry-her-the-girl-jumped-in-front-of-a-train-amethi-news-c-96-1-ame1002-140723-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: प्रेमी ने किया शादी से इन्कार तो ट्रेन के आगे कूदी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: प्रेमी ने किया शादी से इन्कार तो ट्रेन के आगे कूदी युवती
Mon, 19 May 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 19 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। प्रेमी ने जब शादी से इन्कार किया तो एक युवती का ऐसा दिल टूटा कि उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। युवती के पिता के मुताबिक अमेठी के लोहरता गांव निवासी संदीप मिश्र ने पहले उनकी बेटी को प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाए।
शनिवार को बेटी जब संदीप से मिलने उसके गांव गई थी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। जब उसने फोन पर शादी की बात की, तो संदीप ने साफ मना कर दिया। इस अपमान से आहत होकर बेटी ने रेलवे ट्रैक पर गुजर रही एक ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना गेटमैन दुर्गेश यादव ने ताला खुजरी स्टेशन मास्टर आशीष को दी, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर संदीप मिश्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।