फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   wheat will be purchased with POS machine at purchase centres

प्वांइट ऑफ सेल मशीन से क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद

Sat, 03 Apr 2021 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
wheat will be purchased with POS machine at purchase centres
गौरीगंज (अमेठी)। फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत एक अप्रैल से 53 क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर बिचौलियों का प्रभाव रोका जा सके इसके लिए इस वर्ष पंजीकृत किसानों से प्वाइंट ऑफ सेल मशीन से गेहूं खरीद होगी। पारदर्शी ढंग से खरीद हो सके इसके लिए एडीएम ने केंद्र प्रभारियों को किसानों को जागरूक कर खरीद करते हुए निर्धारित समय पर भुगतान करते हुए प्रतिदिन की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
किसानों की उपज का निर्धारित समर्थन मूल्य 1,975 रुपये दिलाने के लिए जिले में एक अप्रैल से खरीद शुरू करने का निर्देश दिया जा चुका है। फसल तैयार नहीं होने के चलते तीन दिन बीतने के बावजूद किसी भी क्रय केेंद्र पर अब तक बोहनी नहीं हुई है।
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर बिचौलियों का प्रभाव रोकने तथा पारदर्शी ढंग से खरीद सुनिश्चित कराने के लिए एडीएम सुशील प्रताप सिंह ने केंद्र प्रभारियों को पंजीकृत किसानों से प्वाइंट ऑफ सेल मशीन से खरीद करने का निर्देश दिया है। केंद्र प्रभारियों को केेंद्र पर किसानों के पंजीकरण की भी व्यवस्था करते हुए टोकन सिस्टम से खरीद करने तथा प्रतिदिन की रिपोर्ट देने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र पर किसानों को गेहूं बेचने में परेशानी नहीं हो इसके लिए गांव को क्रय केंद्रों से संबद्ध करते हुए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
नामित अफसरों को केंद्र पर मूलभूत सुविधा पेयजल, प्रसाधन, छांव, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व बोरो की जांच कर किसानों को जागरुक करते हुए खरीद सुनिश्चित करने तथा लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। एडीएम ने किसानों को क्रय केंद्र पर परेशानी होने तथा समय से भुगतान नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
इन केंद्रों पर होगी खरीद
एडीएम सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में गेहूं खरीद के लिए विपणन शाखा को नोडल एजेंसी नामित करते हुए 15 क्रय केंद्र, पीसीएफ के 29, यूपीएसएस के पांच तथा भारतीय खाद्य निगम व मंडी परिषद के दो-दो केंद्र निर्धारित किए है। गौरीगंज तहसील में सात, अमेठी में 10 तो मुसाफिरखाना व तिलोई में 18-18 केंद्र पर किसानों से निर्धारित अवधि तक गेहूं खरीद की जाएगी।

केंद्र प्रभारियों को नोटिस
डिप्टी आरएमओ भीमाचंद्र गौतम ने शनिवार को मंडी परिषद जायस समेत पीसीएफ क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर सुविधाओं व संसाधनों की कमी मिलने पर प्रभारियों को नोटिस जारी की है। डिप्टी आरएमओ ने प्रभारियों को कोविड संक्रमण से बचाव नियमों का पालन करते हुए किसानों से संपर्क कर खरीद शुरू करने का निर्देश देते हुए खरीद में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed