फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Wheat will be procured from one to 82 centers

Amethi News: एक से 82 केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद

Fri, 28 Feb 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 28 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Wheat will be procured from one to 82 centers
अमेठी सिटी। फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत जिले में एक मार्च से 82 केंद्रों पर किसानों से गेहूं खरीद होगी। विपणन सहित अन्य एजेंसियां तैयारियां पूरी करने में जुटी हैं। एक मार्च से पंजीकृत किसानों से टोकन सिस्टम से खरीद करते हुए 72 घंटे में भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन




रबी सीजन में किसानों के गेहूं का समर्थन मूल्य प्रदेश सरकार ने 2,425 रुपये प्रति क्विटंल निर्धारित किया है। फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत कीमत निर्धारित करने के बाद पांच एजेंसी के 82 क्रय केंद्रों को जिला प्रशासन ने स्वीकृति दी है। गेहूं खरीद के लिए शासन से अब तक जिले का लक्ष्य निर्धारित नहीं होने के बावजूद नोडल एजेंसी विपणन शाखा एक मार्च से खरीद शुरू करने की तैयारियों में जुटी है।
विज्ञापन



खरीद के लिए नामित पांच एजेंसियों के क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं की व्यवस्था करते हुए इलेक्ट्रॉनिक कांटा, छन्ना, पंखा के साथ छांव, पेयजल व प्रसाधन की व्यवस्था कर नियमानुसार खरीद करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






आधार बेस क्रय व भुगतान की होगी प्रक्रिया
क्रय केंद्रों पर खरीद व्यवस्था को पारदर्शी बनाने तथा बिचौलियों का प्रभाव समाप्त करने के लिए आधार बेस क्रय व भुगतान प्रक्रिया शुरू की गई है। क्रय केंद्रों पर पंजीकृत किसानों को पॉइंट ऑफ परचेज मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर आई ओटीपी मशीन में दर्ज करने के बाद उत्पादित गेहूं की मात्रा के साथ बैंक डिटेल का सत्यापन होगा। डिटेल सत्यापित होने के बाद केंद्र प्रभारी तौल कराते हुए 72 घंटे के अंदर भुगतान की प्रक्रिया पूरी कराएंगे।





एजेंसी स्वीकृत क्रय केंद्र
विपणन विभाग 27
पीसीएफ 21
पीसीयू 15
मंडी परिषद 02
एफसीआई 07
गेहूं बिक्री पंजीकृत किसान 2645
जिले में पंजीकृत किसान 3,33,534
बोआई की गई गेहूं फसल 1,25,000 हेक्टेयर





पारदर्शी ढंग से होगी खरीद
डिप्टी आरएमओ राजेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत एक मार्च से गेहूं खरीद शुरू होनी है। 82 क्रय केंद्रों का अनुमोदन हो चुका है। सभी क्रय केंद्रों पर खरीद नीति के अनुसार पंजीकृत किसानों से खरीद करते हुए भुगतान करने की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed