{"_id":"62449e51dd38356ea90eaafa","slug":"wheat-purchase-from-1-april-on-67-centers-amethi-news-lko623877866","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्वाइंट ऑफ परचेज मशीन से 67 केंद्रों पर होगी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्वाइंट ऑफ परचेज मशीन से 67 केंद्रों पर होगी खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज(अमेठी)। फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत जिले में शुक्रवार (एक अप्रैल) से 67 क्रय केंद्रों पर किसानों से गेहूं की खरीद होगी। शासन से जिले में खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं होने के बावजूद शत प्रतिशत किसानों से खरीद करने के लिए विपणन विभाग तैयारियां पूरी करने में जुटा है। खरीद को पारदर्शी बनाने के लिए प्वाइंट ऑफ परचेज मशीन से आधार बेस डाटा के आधार पर खरीद व भुगतान किया जाएगा।
एजेंसीवार क्रय केंद्र प्रभारियों को खरीद नियमावली की जानकारी के साथ उनकी जिम्मेदारी बताई गई है। एक अप्रैल से पंजीकृत किसानों से टोकन सिस्टम से खरीद करते हुए 72 घंटे में भुगतान की व्यवस्था की जाएगी। रबी सीजन में किसानों के उत्पादित फसल गेहूं का समर्थन मूल्य प्रदेश सरकार ने 2015 रुपये निर्धारित किया है। फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत कीमत निर्धारित करने के बाद पांच एजेंसी के 67 क्रय केंद्रों को जिला प्रशासन ने स्वीकृति प्रदान की है।
धान खरीद के लिए शासन से अब तक जिले का लक्ष्य निर्धारित नहीं होने के बावजूद नोडल एजेंसी विपणन शाखा एक अप्रैल से खरीद शुरू करने की तैयारियों में जुटी है। खरीद के लिए नामित पांचों एजेंसी के क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं की व्यवस्था करते हुए इलेक्ट्रॉनिक कांटा, छन्ना, पंखा के साथ छांव, पेयजल व प्रसाधन की व्यवस्था कर नियमानुसार खरीद करने को कहा गया है।
विज्ञापन
क्रय केंद्रों पर खरीद व्यवस्था को पारदर्शी बनाने तथा बिचौलियों का प्रभाव समाप्त करने के लिए आधार बेस क्रय व भुगतान प्रक्रिया शुरू की गई है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि क्रय केंद्रों पर पंजीकृत किसानों को प्वाइंट ऑफ परचेज मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर आई ओटीपी मशीन में दर्ज करने के बाद उत्पादित गेहूं की मात्रा के साथ बैंक डिटेल का सत्यापन होगा। डिटेल सत्यापित होने के बाद केंद्र प्रभारी तौल कराते हुए 72 घंटे के अंदर भुगतान करेगा।
माना जा रहा है कि आधार बेस क्रय व भुगतान प्रक्रिया शुरू होने से बिचौलियों का प्रभाव पूरी तरह समाप्त होगा। गेहूं बिक्री पंजीकरण के बाद तीन स्तर पर सत्यापन होगा। पहले स्तर पर खतौनी व आधार कार्ड में किसान के नाम का तो दूसरे चरण में अंकित बोआई के रकबे का सत्यापन होगा। तीसरे चरण में भुगतान के लिए पीएफएमएस पोर्टल पर आधार कार्ड व नाम के साथ बैंक खाते का सत्यापन होने के बाद प्वांइट ऑफ परचेज मशीन से ओटीपी दर्ज कर खरीद होगी।
रबी सीजन में निर्धारित क्रय केंद्रों पर गेहूं की उपज बेचने के लिए बुधवार तक 2395 किसानों ने पंजीकरण कराया है। पंजीकृत किसानों में तिलोई तहसील में 1332 के सापेक्ष सात किसानों का सत्यापन हो चुका है। एक अप्रैल से शुरू होनी वाली खरीद के लिए तिलोई में सात, मुसाफिरखाना में 42, गौरीगंज में 83 व अमेठी में 61 समेत 193 किसान ही अब तक क्रय केंद्रों पर फसल बेचने के लिए मान्य हुए हैं।
एडीएम सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि एक अप्रैल से 30 जून तक विपणन शाखा के 19, पीसीएफ के 27, यूपीएसएस के सात, यूपीपीसीयू के 13 तथा भारतीय खाद्य निगम के दो क्रय केंद्रों पर खरीद होगी। किसानों की सुविधा के लिए गौरीगंज तहसील क्षेत्र में 14, अमेठी में 11, मुसाफिरखाना में 23 तथा तिलोई क्षेत्र में 19 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं।