फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   What is not Ram's, is of no use: Smriti

जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं : स्मृति

Mon, 22 Apr 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 22 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
What is not Ram's, is of no use: Smriti
केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर बोला हमला, उठाए सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी,अमेठी सिटी। केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कहा कि जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं है। हमारे भगवान को जो ठुकरा गए वो हमारे क्या होंगे। बिना नाम लिए राबर्ट वाड्रा पर भी टिप्पणी की। कहा कि जीजा जी की नजर अमेठी की जमीनों पर है, खास करके जगदीशपुर की जमीनों पर।
सोमवार को भेटुआ आयोजित कार्यक्रम में स्मृति ने गांधी परिवार पर हमला बोला। कहा कि 26 तारीख के बाद राहुल गांधी अमेठी आएंगे और अपना रुमाल छोड़ेंगे। पहले जब किसी यात्री को बस में सफर करने के दौरान कहीं जाना होता था तो वह अपना रुमाल सीट पर छोड़ देता था, इसी तरह राहुल गांधी भी अपनी रुमाल छोड़ने आएंगे। इस बार अमेठी का चुनाव नामदार और कामदार के बीच होगा। राहुल गांधी 15 साल तक अमेठी के सांसद थे लेकिन, अमेठी के बाजार और अमेठी के गांव के नाम तक नहीं जानते। यहां तक कि यहां के विधायकों के नाम सही से हिंदी में लिखे जाएं तो उसे भी नहीं पढ़ सकते।
विज्ञापन

स्मृति ने कहा कि राहुल गांधी वायनाड गए और वायनाड को अपना परिवार बताया, अमेठी की जनता की वफादारी कम बताई। वायनाड की जनता को धोखा देना है, इसलिए अभी तक अमेठी नहीं आए। राहुल गांधी ने 15 साल तक अमेठी का प्रतिनिधित्व किया। सत्ता का अभाव नहीं रहा, फिर भी अमेठी के लिए कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article