फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   What are you doing, you have kept the broom there, the dirt is here...

Amethi News: क्या करते हो, झाड़ू वहां रखे हो, गंदगी यहां है...

Sat, 21 Oct 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 21 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
What are you doing, you have kept the broom there, the dirt is here...
स्टाफ नर्स से जानकारी लेते टीम के सदस्य।
अमेठी। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे का वक्त। संयुक्त जिला अस्पताल में जीने के नीचे गंदगी देखकर कायाकल्प टीम ने नाराजगी जताई। कर्मियों को बुलाकर सीधे उनसे पूछा कि क्या करते हो, झाड़ू वहां रखे हो, गंदगी यहां है...। बाद में अधिकारी बचाव करते नजर आए।
विज्ञापन


वाराणसी के मंडलीय गुणवत्ता सलाहकार डॉ. आरपीके सोलंकी, सुल्तानपुर के 100 बेड अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आफताब रजा, अंबेडकरनगर के डॉ. रवि कुमार की टीम शुक्रवार की दोपहर संयुक्त जिला अस्पताल पहुंची। टीम ने एक-एक वार्ड से लेकर ओपीडी तक का जायजा लिया। कर्मियों से हरेक बिंदु पर जानकारी ली।
विज्ञापन

अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों का इलाज कैसे किया जाता है। भर्ती मरीजों को क्या-क्या सुविधाएं दी जाती हैं। इनके बारे में जानकारी हासिल की। टीम ने भ्रमण करके अस्पताल में नागरिक सिटीजन की व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने बायोमेडिकल वेस्ट को लेकर जानकारी हासिल की। कर्मी कुछ सवालों के जवाब नहीं दे सके। इधर, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने रामगंज में अस्पताल का हाल देखा। स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed