फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Weekly market caused traffic jam, vehicles were stuck for hours

Amethi News: साप्ताहिक बाजार से लगा जाम, घंटों फंसे रहे वाहन

Wed, 28 May 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 28 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Weekly market caused traffic jam, vehicles were stuck for hours
वारिसगंज बाजारशुकुल मार्ग पर मंगलवार को लगा जाम। संवाद
जगदीशपुर (अमेठी)। रानीगंज चौराहे के पास मंगलवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार के कारण अयोध्या रोड की सर्विस लेन सहित आसपास के मार्गों पर भीषण जाम लग गया। बेतरतीब वाहन पार्किंग और बिना व्यवस्था के लगने वाले बाजार के चलते आम लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




साप्ताहिक बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों ने अपने वाहन हाईवे और सर्विस रोड किनारे खड़े कर दिए, जिससे सड़क पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। देखते ही देखते सर्विस लेन से लेकर वारिसगंज बाजारशुक्ल मार्ग तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय निवासी अमित मिश्रा ने बताया कि हर मंगलवार को यही हाल होता है। न तो प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था की जाती है और न ही बाजार लगाने वालों की कोई जवाबदेही है।
विज्ञापन



राहगीर पुष्पेंद्र सिंह बोले कि मैं बच्चों का उपचार करवाने जा रहा हूं, लेकिन जाम में फंसने की वजह से एक घंटा देर हो गई। गर्मी और धूप में बच्चों को दिक्कतें हुईं। बाजार में सामान लेने आईं नीलम वर्मा ने कहा कि खरीदारी से ज्यादा समय तो पार्किंग खोजने और जाम में फंसने में निकल गया। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत कर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाले सुल्तान शहीद स्मारक एसओ तनुज पाल ने बताया कि जल्द ही अभियान चलाकर अस्थायी बाजार के कारण लगने वाले जाम से निपटने की योजना बनाई जाएगी, जिससे लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed