फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   We will take the pledge for a developed India by lighting the 'Lamp of Blessings'.

Amethi News: आशीर्वाद का दीया जलाकर लेंगे विकसित भारत का संकल्प

Wed, 16 Sep 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 16 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
We will take the pledge for a developed India by lighting the 'Lamp of Blessings'.
विकास भवन सभागर में आयोजित समीक्षा बैठक को संबो​धित करती प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला। स्रोत:
अमेठी सिटी। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को शाम सात बजे जिले में आशीर्वाद का दीया जलाकर विकसित भारत-2047 का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। अभियान के माध्यम से पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर रहेगा। मंगलवार को विकास भवन सभागार में प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले अभियान में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए। पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाए। 17 सितंबर को सेवा दिवस के तहत घरों, प्रतिष्ठानों, सरकारी भवनों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाकर लोग अभियान से जुड़ेंगे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रत्येक विकासखंड में एक सप्ताह तक विशेष शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन


अभियान में मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा, नमो सेवा-अनकही कहानियां, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प, सेवा मेरा योगदान, ‘सेवा सेतु अभियान और सुशासन सेवा संवाद सहित कई कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, पेयजल, बिजली, स्वच्छता और प्रचार-प्रसार की व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, विधायक राकेश प्रताप सिंह, डीएम संजय चौहान, एसपी सरवणन टी, सीडीओ पूजा साहू और भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में योजनाओं के प्रचार पर दिया जोर
प्रभारी मंत्री ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की। उन्होंने अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने के निर्देश दिए। सेवा कार्य, स्वच्छता, रक्तदान और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार पर जोर दिया। मंडल अध्यक्षों से कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, महामंत्री विषुव मिश्र, उपाध्यक्ष भवानीदत्त दीक्षित, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष महेश सोनी समेत सभी मंडल अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed