फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   We will abolish monarchy and bring back MNREGA.

Amethi News: राजशाही मिटाएंगे, मनरेगा वापस लाएंगे

Sat, 14 Feb 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 14 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
We will abolish monarchy and bring back MNREGA.
. तिलोई में आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा में शामिल कांग्रेस जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ता। -स्
तिलोई। मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि गरीबों के आत्मसम्मान की रक्षा करती है। भाजपा सरकार पर इसे कमजोर करने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। ये बातें शुक्रवार को तिलोई विधानसभा क्षेत्र में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत निकाली गई 15 किलोमीटर पदयात्रा के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहीं। इस दौरान राजशाही मिटाएंगे, मनरेगा वापस लाएंगे, हर हाथ को काम दो, काम का पूरा दाम दो और मनरेगा में काम करेंगे, नहीं तो हम संग्राम करेंगे आदि नारे लगाकर विरोध जताया गया।
विज्ञापन




कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल और मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला कोऑर्डिनेटर राम लखन शुक्ल के नेतृत्व में अहोरवा भवानी के समीप स्थित शिव रिसोर्ट से मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत पदायात्रा निकली। पदयात्रा अहोरवा भवानी पन्हौना होते हुए पूरे दत्ता से जयनगरा पहुंची, यहां पर वरिष्ठ नेता राजकुमार शुक्ल की अगुवाई में लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। पदयात्रा बालनगर चौराहा, इन्हौना रोड, फत्तेपुर, राजापुर, इस्लामगंज, रामपुर कोची और रास्तामऊ, मेडिकल कॉलेज, तिलोई मुख्यालय बाजार, नारायणगंज तिराहा होते हुए मोहनगंज चौराहे पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक हर हाथ को काम और पूरे काम का पूरा दाम नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस सड़कों पर संघर्ष जारी रखेगी। इस दौरान प्रवक्ता अनिल सिंह, अरविंद चतुर्वेदी, सुनीता सिंह, पूर्व विधायक राधेश्याम कनौजिया, श्रुति अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख सदाशिव यादव, विजय पासी, राम लखन शुक्ल, नगर पालिका जायस अध्यक्ष मनीषा चौहान, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता पांडेय, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed