{"_id":"614cbb988ebc3e03860881a3","slug":"waterlogging-reduced-the-attendance-of-students-by-half-amethi-news-lko5969301154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से आधी हो गई छात्रों की उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से आधी हो गई छात्रों की उपस्थिति
विज्ञापन
17 : शाहगढ़ : गरथोलिया के प्राथमिक स्कूल जाने वाले रास्ते पर हुआ जलभराव। -संवाद
- फोटो : AMETHI
शाहगढ़ (अमेठी)। क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के एक सप्ताह बाद भी शाहगढ़ विकास खंड में कई स्थानों पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। प्राथमिक विद्यालय गरथोलिया के पूरे प्रांगण में जलभराव के साथ ही स्कूल के मुख्य रास्ते पर पानी भरा है।
जलभराव के बाद से स्कूल में बच्चों की उपस्थिति लगभग आधी हो गई है। जो आ रहे हैं उन बच्चों को पानी के बीच से होकर आना जाना पड़ रहा है। यही नहीं हैंडपंप के पास जलभराव होने से बच्चों को पीने का पानी बाल्टी से मंगाकर देना पड़ रहा है।
पिछले दिनों जिले में हुई अतिवृष्टि बंद होने के सप्ताह भर बाद भी हालात जस के तस बने हैं। प्रशासनिक अमला पूरी तरह मूकदर्शक बना है। सीवान में फसलें तो जलमग्न हैं ही अभी भी कई आबादी जलभराव की चपेट में है।
विज्ञापन
ग्रामीण भरे पानी को निकालने की जद्दोजहद में जुटे हैं लेकिन आगे पानी निकलने के रास्तों पर अतिक्रमण होने से उनकी मेहनत पर पानी फिर जा रहा है। ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गरथोलिया के प्रांगण में कई फिट तक पानी भरा है।
यही नहीं गरथोलिया गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग पर भी जलभराव है। ऐसे में ग्रामीण या तो पानी के भीतर से होकर जा रहे हैं या फिर एक किलोमीटर घूमकर आने जाने को मजूबर हैं। प्रधानाध्यापक रामचंद्र ने बताया कि जलभराव की वजह से शौचालय जाने का रास्ता बंद हो गया है।
हैंडपंप के चारों ओर जल भराव होने से बच्चों को पानी पीने में असुविधा हो रही है। ऐसे में रसोइया के माधयम से बाल्टी से पानी मंगाकर बच्चों को मुहैया कराना पड़ रहा है।
घट गई बच्चों की उपस्थिति
प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्कूल में कुल 210 बच्चे पंजीकृत हैं। बृहस्पतिवार को 116 बच्चे उपस्थित थे। कहा कि बरसात से पहले स्कूल में बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रहती थी। जलभराव के चलते सभी बच्चे नहीं आ रहे हैं।
निराकरण का हो रहा प्रयास
ग्राम प्रधान ददन यादव ने बताया कि पानी निकाले का कोई विकल्प नहीं होने से यह स्थिति बनी है। कहा कि जल्द ही समस्या का निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है।
बाग में चल रही क्लास
मुसाफिरखाना। स्थानीय ब्लॉक का हडगड़वा प्राथमिक विद्यालय जलभराव की चपेट में है। पूरे परिसर व भवन में पानी भरने से स्कूल में पढ़ाई नहीं हो पा रही है। मजबूरन शिक्षक बगल की बाग में बच्चों को पढ़ा रहे हैं। तालाब किनारे होने के कारण बरसात के दिनों में अक्सर विद्यालय डूब जाता है। पढ़ाई बाग में होने के चलते रसोईया मिड-डे-मील का भोजन घर से बनाकर ला रही हैं। प्रधानाध्यापक रोहित गौतम ने बताया कि स्कूल में जलभराव की जानकारी बीईओ को दी गई है। बीईओ ने बताया कि इस स्कूल के बच्चों की पढ़ाई शुक्रवार से पड़ोस के स्कूल पूरे मोहम्मद नेवाज में होगी। (संवाद)

16 : शाहगढ़ : गरथोलिया के प्राथमिक स्कूल प्रांगण में हुआ जलभराव। -संवाद- फोटो : AMETHI