{"_id":"6a63b657b35eb827410372d6","slug":"waterlogging-on-the-road-commuting-difficulties-amethi-news-c-96-1-ame1012-171606-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सड़क पर भरा पानी, आवागमन में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सड़क पर भरा पानी, आवागमन में परेशानी
Sat, 25 Jul 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
अमेठी कस्बे में रामलीला मैदान के पास संपर्क मार्ग पर हुए जलभराव के बीच गुजरता बाइक सवार। संवाद
अमेठी। शहर में हुई बारिश के बाद रामलीला मैदान से सटे सरवनपुर वार्ड संख्या नौ जाने वाले मार्ग पर करीब 200 मीटर सड़क पर जलभराव होने से आवागमन प्रभावित हो गया है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से सड़क पर पानी जमा है। इससे दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। अधिकांश लोगों ने इस मार्ग के बजाय दूसरे रास्तों से आवागमन शुरू कर दिया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार पहले बारिश का पानी रामलीला मैदान में जमा होता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में मैदान में मिट्टी डाले जाने के बाद पानी का बहाव बदल गया। अब ददन सदन के सामने स्थित स्टैंड से लेकर सरवनपुर वार्ड तक हर बारिश में सड़क पर पानी भर जाता है। जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था न होने से यह समस्या लगातार बनी हुई है।
सौरभ ने बताया कि सड़क पर पानी भरने से पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। बच्चों और बुजुर्गों के फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है। विनय ने कहा कि नगर पंचायत में कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका। आलोक ने बताया कि जलभराव के कारण आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शिवमूर्ति ने बताया कि सूचना मिलने पर सफाईकर्मियों को मौके पर भेजा गया है। जहां जलनिकासी में अवरोध है, उसे हटाकर पानी निकासी कराई जा रही है। स्थायी समाधान के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।