{"_id":"6144cfce8ebc3eb6242a8b79","slug":"waterlogging-in-underpass-pedestrians-upset-amethi-news-lko596003439","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास में जलभराव, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास में जलभराव, राहगीर परेशान
विज्ञापन
10 : अमेठी : लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर बने अंडरपास में जमा बरसात का पानी। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक से होकर गुजरने वाली अमेठी-संग्रामपुर सड़क के राहगीरों के लिए बना अंडरपास परेशानी का सबब बन गया है। अंडरपास में जलभराव होने से लोगों को आवाजाही में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
अमेठी-संग्रामपुर मार्ग जिले के अति व्यस्ततम मार्गों में एक है। यह मार्ग लखनऊ वाराणसी रेल खंड को क्रॉस करते हुए जाता है। लोगों की मांग पर कुछ वर्ष पूर्व जयरामपुर गांव के पास रेल ट्रैक के नीचे से अंडरपास का निर्माण कराया गया।
कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माण कार्य के दौरान जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई। लगातार हो रही बारिश के चलते अंडर पास पूरी तरह तालाब की शक्ल में तब्दील हो गया है। जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है।
विज्ञापन
लोगों को कई किलोमीटर की दूरी तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। गौरतलब हो कि उक्त मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने पूर्व में कई बार जनप्रतिनिधियों व रेलवे अधिकारियों को पत्र भेजकर समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग उठाई थी।
बावजूद इसके अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम महात्मा सिंह ने बताया कि अस्थाई तौर पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। कहा कि अंडरपास के जल निकासी की स्थाई व्यवस्था के लिए रेलवे के अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।