{"_id":"64ca9ea63541f2d85b0f42a8","slug":"water-filled-near-the-power-station-power-supply-stalled-for-12-hours-amethi-news-c-96-1-slko1003-2789-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पाॅवर स्टेशन के पास भरा पानी, 12 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पाॅवर स्टेशन के पास भरा पानी, 12 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
Wed, 02 Aug 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। बाजार शुकुल और महोना बिजली उपकेंद्र के पास पानी भरने के कारण फाॅल्ट आ गया। बिजली बाधित होने से 50 हजार की आबादी को 12 घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर में आपूर्ति बहाल हो सकी है। स्थानीय लोगों ने शिकायत अधिकारियों से की है।
बाजार शुकुल व महोना विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति की जाती है। 33 हजार पावर स्टेशन के पास पानी अधिक भर जाने के कारण विद्युत आपूर्ति में फाल्ट आ गया। करीब 20 गांवों की आपूर्ति रात में एक बजे बाधित हो गई। लोगों ने रात में ही इसकी शिकायत अधिकारियों से की। दोपहर में करीब एक बजे बिजली आपूर्ति सही हो सकी। अवर अभियंता अश्वनी कुमार यादव ने बताया कि 33 हजार पावर स्टेशन के पास पानी अधिक भर जाने से विद्युत सप्लाई में फाल्ट आ गया था, जिसे ठीक करवा दिया गया है।
पहले भी आ चुका है मामला
स्थानीय लोगों को कहना है कि क्षेत्र में बिजली संकट को लेकर आए दिन शिकायत की जाती है लेकिन, सुधार नहीं हो रहा है। कहा कि बीते दिनों क्षेत्र में लोगों की समस्याओं का समाधान करने आईं केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी से ग्रामीणों ने बिजली सप्लाई बहुत कम मिलने की बात बताई थी। केंद्रीय मंत्री ने एसडीओ जगदीशपुर राजेश चौहान को बिजली व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए थे।