फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Water filled in the underpass, children crossing the railway track risking their lives

Amethi News: अंडरपास में भरा पानी, जान जोखिम में डाल रेल ट्रैक पार कर रहे बच्चे

Sat, 19 Jul 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 19 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Water filled in the underpass, children crossing the railway track risking their lives
जगदीशपुर के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक पार करके स्कूल जाते बच्चे। संवाद
जगदीशपुर (अमेठी)। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास पालपुर के पूरे भगवानदीन के निकट बने अंडरपास में पानी भरा होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर स्कूली बच्चों और महिलाओं को रोजाना जान जोखिम में डालकर रेल ट्रैक पार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



क्षेत्र में पिछले 48 घंटे से बारिश नहीं हुई, फिर भी अंडरपास में भरा पानी नहीं निकाला गया, जिसके चलते आवागमन बाधित है। अंडरपास से होकर निहालगढ़ की ओर जाने वाले छह गांवों के लोग रोजाना इस रास्ते का उपयोग करते हैं। जलभराव के कारण लोगों को रेल ट्रैक के ऊपर से ही गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी रामबृक्ष यादव बताते हैं कि अंडरपास में जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। स्कूली बच्चों को रोज स्कूल आने-जाने के लिए रेल ट्रैक पार करना पड़ता है।
विज्ञापन



ट्रेन की धीमी रफ्तार और आवाज कम होने से दूर से आहट नहीं मिलती। कई बार जब तक ट्रेन पास आ जाती है और लोगों को पता ही नहीं चलता है। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। अभिभावक बिंदु देवी कहती हैं कि बच्चों को अकेले स्कूल भेजने में डर लगता है। रेल ट्रैक पर कभी-कभी दोनों ट्रैक पर एक साथ ट्रेन पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed