फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Water coolers installed at 10 places

Amethi News: 10 स्थानों पर लगाए वाटर कूलर

Sat, 19 Apr 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 19 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Water coolers installed at 10 places
अमेठी सिटी। नगर पालिका परिषद गौरीगंज की ओर से नगरवासियों और बाजार आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शुद्ध व ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। करीब 50 लाख रुपये की लागत से नगर के 10 प्रमुख स्थानों पर सोलर वाटर कूलर लगाए गए हैं, जिससे अब एक लाख से अधिक आबादी को गर्मी के मौसम में राहत मिलेगी।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय होने के कारण गौरीगंज में रोज बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों से आते हैं। लेकिन अब तक सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की पर्याप्त सुविधा न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। हैंडपंप के सहारे लोग अपनी प्यास बुझाते थे। इस समस्या के स्थायी समाधान के रूप में नगर पालिका परिषद ने वाटर कूलर की स्थापना का प्रस्ताव पारित किया और शासन से धनराशि प्राप्त होने के बाद काम पूरा करवाया गया। तहसील गेट, जामो तिराहा (पेट्रोल पंप के पास), रेलवे स्टेशन चौराहा, फल मंडी, मुसाफिरखाना तिराहा, वीमार्ट, सैंठा रोड मोड़, विकास भवन, अस्पताल गेट तथा एक अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर यह वाटर कूलर लगाए गए हैं।
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद चेयरमैन रश्मि सिंह ने कहा कि लोगों की मांग पर सोलर वाटर कूलर लगाए गए हैं। यह न केवल पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराएंगे, बल्कि स्वच्छ और हरित ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा देंगे। एसडीएम प्रीति तिवारी, जिनके पास इस समय अधिशासी अधिकारी का प्रभार है, ने बताया कि नगरवासियों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हमारी प्राथमिकता है। गर्मी में लोगों को ठंडा और साफ पानी मिले, इसके लिए यह पहल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed