{"_id":"67b3845dcb120588960ea214","slug":"wandering-devotees-reached-gauriganj-by-fair-special-train-amethi-news-c-96-1-ame1002-135016-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मेला स्पेशल ट्रेन से भटकते हुए गौरीगंज पहुंचे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मेला स्पेशल ट्रेन से भटकते हुए गौरीगंज पहुंचे श्रद्धालु
Tue, 18 Feb 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मेला स्पेशल ट्रेन से प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन को रवाना हुए श्रद्धालु भटकते हुए सोमवार सुबह गौरीगंज रेलवे स्टेशन पहुंच गए। गौरीगंज से अयोध्या परिवहन की सीधी व्यवस्था नहीं होने से उड़ीसा व बिहार के श्रद्धालु परेशान हो गए। इसी बीच मामले की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस के प्रयास से सभी को निजी बस से अयोध्या भेजा गया।
महाकुंभ में स्नान के बाद अयोध्या प्रभु श्रीराम के पूजन की आस्था मन में लिए श्रद्धालु जयकारों के बीच निकल पड़े हैं। श्रद्धालुओं की मदद के लिए पूरा पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है। प्रयागराज संगम से अयोध्या धाम के लिए उड़ीसा व बिहार के 200 श्रद्धालु भटकते हुए प्रयागराज जंक्शन से रवाना हुई मेला स्पेशल ट्रेन पर सवार होकर सोमवार सुबह पांच बजे गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर उतर गए। इसके बाद श्रद्धालुओं को पता चला कि गौरीगंज से अयोध्या के लिए कोई ट्रेन नहीं है। भूख-प्यास व थकान से बेहाल श्रद्धालु प्लेटफार्म पर भटकने लगे।
इसी बीच मामले की जानकारी गौरीगंज एसएचओ श्याम नारायण को हुई। दलबल के साथ श्रद्धालुओं के पास पहुंचे एसएचओ ने पहले सभी को नाश्ते व पानी का प्रबंध किया। श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रभु श्रीराम के दर्शन करना है। इसके बाद एसएचओ ने निजी बस संग परिवहन निगम की बस आरक्षित करवाते हुए श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। प्रशासन से मिली मदद के बाद श्रद्धालुओं ने भी प्रशासन का शुक्रिया अदा किया।